UPSSSC PET 2021 : PET में होना है पास, तो करेंट अफेयर्स के इन टॉपिक्स को जरूर करें याद
UPSSSC द्वारा 20 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में PET का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के आयोजन में अब 20 दिनों से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि इस परीक्षा में करेंट अफेयर्स का क्या महत्व है। इसलिए आपकी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए हम ऐसे कुछ प्रश्नों को लेकर आए हैं जो इस परीक्षा में आ सकते हैं। आप PET में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों को जरूर याद कर लें। साथ ही अगर आप बाकी बचे दिनों में इन परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।
इन प्रश्नों का जरूर करें अभ्यास :
- दो ओलंपिक आयोजनों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला - पीवी सिंधु
- ड्रिंक फ्रॉम टैप प्रोजेक्ट लागू करने वाला देश का पहला शहर - पूरी
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस किस दिन मनाया जाता है - 28 जुलाई
- किस राज्य सरकार ने बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी है - असम
- अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस किस दिन मनाया जाता है - 29 जुलाई
- हाल ही में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (NCB) का प्रमुख जिसे नियुक्त किया गया है - एसएन प्रधान
- कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है - बासवराज बोम्मई
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से संवाद के लिए किस पोर्टल को लॉन्च किया है - up.mygov.in
- उत्तर प्रदेश का पहला ब्लैक फंगस सेंटर कहां बनाया जा रहा है - कानपुर
- हाल ही में किस योजना के तहत यूपी में दिव्यांग जनों के लिए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं - आत्मनिर्भर भारत योजना
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते हुए प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इसमें सफल होने के लिए काफी बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और सफल होना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, UP SI, SBI क्लर्क समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।