फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: So many candidates can be successful in PET to be held for the first time in UP, know complete information-safalta

UPSSSC PET 2021: यूपी में पहली बार होने वाले PET में इतने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल, जाने क्या है इसका गणित

Wed, 04 Aug 2021 04:27 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 04 Aug 2021 04:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को आयोजित होने वाले PET में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मार्च 2022 तक 22,794 पदों के लिए होने वाले भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: So many candidates can be successful in PET to be held for the first time in UP, know complete information-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश में पहली बार 20 अगस्त को आयोजित  होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ये पात्रता परीक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। गौरतलब की राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शमिल होने के लिए PET में शामिल होना अनिवार्य है। यही कारण है कि PET में अभ्यर्थी अधिक रुचि ले रहे हैं तथा इसके लिए उन्होंने भारी संख्या में आवेदन भी किया है। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और बाकी बचे दिनों में इसकी बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। 

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

PET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात की सबसे अधिक चिंता हो रही है कि इसमें कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। दरअसल UPSSSC ने इस बात की घोषणा नहीं कि है कि वो इस परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित करेगा। हालांकि UPSSSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक आयोग द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले किसी भी भर्ती के मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के स्कोर के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन

PET के बाद राज्य में निकलेंगी बंपर भर्तियां : 

PET के आयोजन के बाद UPSSSC राज्य में बड़ी संख्या में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा। आयोग द्वारा मार्च 2022 तक कि परीक्षाओं के लिए जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक UPSSSC अगले 8 महीनों में 22,794 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। इन 22,794 पदों में से 7882 पद लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए, 9212 पद स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए तथा 5700 पद अन्य विभागों में भर्तियों के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 अगस्त को होना है PET का आयोजन : 

राज्य में पहली बार 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए UPSSSC ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए पूरे राज्य भर में 3000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। 20 अगस्त को 2 पालियों में आयोजित किए जाने वाले PET में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी घर बैठे UPSSSC PET, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed