फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: Know how you can download all the question papers of PET, how much is the merit-safalta

UPSSSC PET 2021: जानिए कैसे डाउनलोड कर सकते हैं पीईटी के सारे प्रश्न पत्र, कितनी जाने वाली है मेरिट

Thu, 26 Aug 2021 02:17 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 26 Aug 2021 02:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी के सभी प्रश्न पत्रों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अपना एग्जाम पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेहद ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: Know how you can download all the question papers of PET, how much is the merit-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में पूरी करा ली गई है। परीक्षा में स्टूडेंट्स की शत-प्रतिशत उपस्थिति भी दर्ज की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि  इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से 95 प्रतिशत छात्र शामिल हुए है। बताया जा रहा है कि पीईटी में पूछे गए सवाल काफी आसान थे जिसके सभी शिफ्ट के क्वेश्चन पेपर आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आसानी से पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने ने यूपी पीईटी परीक्षा की दोनो शिफ्ट के सभी सीरीज (ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी और एच) के लिए प्रश्न-पत्र परीक्षा के दिन ही देर शाम जारी किये और ये सभी क्वेश्चन उम्मीदवारों के लिए 4 सितंबर 2021 तक उपलब्ध रहेंगे। यूपी पीईटी परीक्षा में सम्मिलित हुए करीब 20 लाख उम्मीदवारों के साथ-साथ अगले वर्ष की परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवार इन क्वेश्चन पेपर को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण जानकारी बता दें कि अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आप घर बैठे फ्री में अपनी किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर फ्री मॉक टेस्ट और पीडीएफ नोट्स की सहायता से अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी हाई जा सकती है मेरिट 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2021 शामिल होने वाले अभ्यर्थी यह बताते हैं कि परीक्षा में पूछे गए ज्यादातर प्रश्न आसान माध्यम के थे, हालांकि कुछ सवाल  मध्यम कठिनाई स्तर के भी पूछे गए थे। ऐसे में भले ही परीक्षा में एक चौथाई यानि ¼ निगेटिव मार्किंग लागू थी, फिर भी कुल 100 प्रश्नों में से अधिकतर उम्मीदवारों ने 90 प्रश्नों के आस-पास सॉल्व कर लिए हैं। ऐसे में विभिन्न कई परीक्षा विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यूपीएसएसएससी द्वारा वर्ष 2021 की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की मेरिट काफी अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी अब पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed