UPSSSC PET 2021: PET में होना है पास तो उत्तर प्रदेश से जुड़े करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों का जरूर करें अभ्यास
UPSSSC द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET पास होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को पहली बार PET का आयोजन किया जाना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में अब लगभग 10 दिनों का समय बचा है। गौरतलब है कि राज्य के 3000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर एक साथ 20 अगस्त को इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है। 20 अगस्त को आयोजित होने वाले PET में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देख कर आप समझ सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में इसका क्या महत्व है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पर आधारित है, इसलिए इस बात की पूरी उम्मीद है कि इसमें उत्तर प्रदेश से जुड़े करेंट अफेयर्स के प्रश्न जरूर पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश से जुड़े कैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं, अभ्यर्थी उसका उदाहरण आगे देख सकते हैं। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और बाकी बचे दिनों में इसके लिए रिवीजन करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश से जुड़े करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों का जरूर करें अभ्यास :
1. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए किस योजना का शुभारंभ किया है?
उत्तर - बाल सेवा योजना
2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तरप्रदेश के किस शहर में ‘सैनिक स्कूल’ की आधारशिला रखी है ?
उत्तर - गोरखपुर
3. उत्तर प्रदेश में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नई जनसंख्या नीति 2021-30 की घोषणा कब की गई?
उत्तर - 11 जुलाई 2021
4. हाल ही में वाराणसी के किस स्थल को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर - गंगाघाट
5. हाल ही में अटल भोजनालय की शुरुआत उत्तर प्रदेश के किस शहर में हुई है?
उत्तर - लखनऊ
6. बुंदेलखंड के पर्यावरण प्रेमियों ने किस जंगल को बचाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है?
उत्तर -बक्सवाहा
7. उत्तर प्रदेश का पहला ब्लैक फंगस सेंटर कहां बनाया जा रहा है?
उत्तर - कानपुर में
8. उत्तर प्रदेश सरकार आवास प्लस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में कितने ग्रामीणों को मकान उपलब्ध कराएगी?
उत्तर -25 लाख
9. उत्तर प्रदेश में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2021 में कितनी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ?
उत्तर -22 लाख
10. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'MY GOV-मेरी सरकार' पोर्टल को कब लॉन्च किया?
उत्तर - 26 जुलाई 2021
घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं , तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, यूपी SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।