फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: Candidates who pass PET will get a chance to join the recruitment of 22,794 posts before March 2022, get full details here-safalta

UPSSSC PET 2021: PET पास करने वाले अभ्यर्थियों को मार्च 2022 से पहले मिलेगा 22,794 पदों पर होने वाली भर्तियों में शामिल होने का मौका, पूरी जानकारी पाए यहाँ

Thu, 29 Jul 2021 10:24 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 29 Jul 2021 10:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को आयोजित होने वाले PET में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। PET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मार्च 2022 से पहले 22,794 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: Candidates who pass PET will get a chance to join the recruitment of 22,794 posts before March 2022, get full details here-safalta
upsssc

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन होना है। जैसे जैसे इस परीक्षा की तारीख नजदीक आते जा रही थी, वैसे वैसे अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उत्पन्न होते जा रहा था की PET में सफल होने के बाद उन्हें किन भर्तियों में बैठने का मौका मिलेगा और उसके लिए परीक्षा का आयोजन कब होगा। अभ्यर्थियों के इन सभी सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मार्च 2022 तक आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर उपलब्ध करा दिया है। गौरतलब है कि राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET पास होना अनिवार्य है। ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए PET की अनिवार्यता को देखते हुए 20 अगस्त को आयोजित होने वाले PET के लिए 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं और कम समय में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

किन पदों पर निकलेंगी भर्तियां और कब होगा परीक्षा का आयोजन 

PET पास करने वाले अभ्यर्थियों को यूपी में मार्च 2022 से पहले 22,794 पदों के लिए निकलने वाली भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दरअसल UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET के बाद नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य 9212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन

इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले 2500 पदों पर भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में तथा कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर भर्ती परीक्षाएं मार्च 2022 में आयोजित की जाएंगी। इन भर्ती परीक्षाओं की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ PET पास करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 अगस्त को आयोजित होना है PET:

उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहे PET का आयोजन 20 अगस्त को होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस परीक्षा के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें तैयारी:

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, UP SI, AFCAT समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed