फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Mains Exam Admit Card for the recruitment of female Health Worker released at upsssc.gov.in sarkari naukri

UPSSSC Mains Admit Card: उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां चेक करें 

Mon, 02 May 2022 02:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 02 May 2022 02:36 PM IST
सार

UPSSSC Mains Admit Card: महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
UPSSSC Mains Exam Admit Card for the recruitment of female Health Worker released at upsssc.gov.in sarkari naukri
UPSSSC Mains Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSSSC Mains Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSSSC Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से महिला स्वास्थ्यकर्मी के रिक्त पदों पर चयन हेतु उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन रविवार, 8 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राजधानी लखनऊ में निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Mains Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। परीक्षा कक्ष में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामाग्री ले जाना सख्त वर्जित है। 
विज्ञापन

UPSSSC Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते है

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed