फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lower PCS Exam Syllabus out at upsssc.gov.in; Registration start from 29 May

UPSSSC Lower PCS 2026: यूपी लोअर पीसीएस का सिलेबस जारी, इन 11 विषयों से आएंगे प्रश्न; निगेटिव मार्किंग भी होगी

Wed, 01 Apr 2026 08:18 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 08:18 PM IST
सार

UPSSSC Lower PCS Exam Syllabus OUT: यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस भर्ती मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। परीक्षा में 11 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। विस्तृत सिलेबस नीचे दिया गया है।
 

विज्ञापन
UPSSSC Lower PCS Exam Syllabus out at upsssc.gov.in; Registration start from 29 May
UPSSSC Lower PCS Syllabus - फोटो : adobe stock

विस्तार

UPSSSC Lower PCS Syllabus: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित राज्य/अवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने भर्ती की मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 मई से शुरू होने वाली है। आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

विज्ञापन

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवार आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन 25 जून 2026 तक कर सकेंगे।

  • ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा शुरू: 29 मई 2026
  • आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
  • शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 25 जून 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है परीक्षा योजना?

जारी सूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) में:

  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी लागू होगा
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का 25% (1/4) काटा जाएगा


जारी परीक्षा योजना के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है:

  • भाग-1 में सामान्य अध्ययन से जुड़े विषय शामिल हैं, जिनमें इतिहास, संविधान, भूगोल, अर्थव्यवस्था, समसामयिक घटनाएं, विज्ञान, पर्यावरण और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे टॉपिक शामिल हैं।
  • भाग-2 में सामान्य हिंदी के साथ-साथ कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें इस क्षेत्र के समसामयिक तकनीकी विकास और नवाचार पर फोकस रहेगा।
  • भाग-3 पूरी तरह से उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी पर आधारित होगा, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को कवर किया जाएगा।
 
भाग विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समयावधि
भाग-1 भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 05 05  
  भारतीय राज्यव्यवस्था एवं भारतीय संविधान 05 05  
  भारत एवं विश्व का भूगोल 05 05  
  भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास 05 05  
  राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं 05 05  
  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 10 10  
  पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन 10 10  
  डेटा इंटरप्रिटेशन 10 10  
  सामान्य हिंदी 10 10 कुल समय: 2 घंटे (120 मिनट)
भाग-2 कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं, समसामयिक तकनीकी विकास एवं नवाचार 15 15  
भाग-3 उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी 20 20  
योग   100 100  
 
विस्तृत सिलेबस यहां देखें...
  • यह परीक्षा स्नातक स्तर की होगी।
  • चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे।
  • परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम शासन द्वारा अनुमोदित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed