UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: जनवरी से शुरू होगा परीक्षाओं का दौर, 22,794 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राज्य में UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों के 22,794 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए लागू की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल PET के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 22,794 पदों पर भर्ती की जानी है और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए राज्य में लेखपाल के 7882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर होने वाली भर्तियों में सिर्फ PET में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
22,794 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इसके लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
जनवरी से शुरू हो सकता है परीक्षा का दौर :
UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक 5 विभागों के 22,794 पदों पर होने वाली इस भर्ती में से कुछ पदों के लिए परीक्षा नवंबर महीने में होनी थी। हालांकि, अभी तक इसके लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी होने के बाद इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22,794 पदों पर होने वाली इन भर्तियों के लिए परीक्षा अब जनवरी में शुरू हो सकती है।
किन पदों पर होनी है भर्ती :
UPSSSC ने मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ , एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने का ऐलान किया है।