फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Has there been a change in the selection process of Lekhpal recruitment, know here-safalta

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: क्या लेखपाल भर्ती के चयन प्रक्रिया में हुआ है बदलाव, जानें यहाँ

Fri, 10 Sep 2021 12:05 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 10 Sep 2021 12:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Has there been a change in the selection process of Lekhpal recruitment, know here-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा इसी वर्ष नवंबर महीने में आयोजित की जानी है। इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन (UPSSSC) ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो कर दिया है लेकिन इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं आई है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले कई वर्षों से लेखपाल के पदों पर बहाली नहीं हुई है, इसलिए यह भर्ती यहाँ के युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं, जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो इस परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में क्या हुआ है बदलाव :

लेखपाल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार की लेखपाल भर्ती के चयन प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक लेखपाल भर्ती से इस बार इंटरव्यू को हटा दिया गया है। लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित होने वाले परीक्षा में पहले इंटरव्यू भी शामिल होता था, लेकिन इस बार की भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में होने वाली पिछली लेखपाल भर्तियों में 100 नंबर की परीक्षा में से 80 नंबर की लिखित परीक्षा होती थी और 20 नंबर का इंटरव्यू आयोजित किया जाता था।

विज्ञापन

अपने आने वाले UP Lekhpal परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें    

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या होगा एग्जाम पैटर्न :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी से 25 मार्क्स के    25 प्रश्न, गणित से     25     मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 25 मार्क्स के     25 प्रश्न और ग्राम समाज एवं विकास विषय से 25    मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती के चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न से जुड़ी ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको इसी वक्त सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाऊनलोड करने योग्य स्टडी मैटेरियल्स के साथ 20 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed