फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2021: Lekhpal recruitment will be conducted on the syllabus of the previous recruitment or will it be changed, know the important thing-safalta

UPSSSC Lekhpal 2021: पिछली भर्ती के सिलेबस पर आयोजित होगी लेखपाल भर्ती या फिर होगा बदलाव, जान लीजिए जरूरी बात

Wed, 18 Aug 2021 05:36 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 18 Aug 2021 05:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में PET के आयोजन के बाद जल्द ही लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। PET और लेखपाल भर्ती परीक्षा, दोनों का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021: Lekhpal recruitment will be conducted on the syllabus of the previous recruitment or will it be changed, know the important thing-safalta
यूपीएसएसएससी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन होना है। गौरतलब है कि राज्य में अब लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी UPSSSC को दे दी गई है। UPSSSC द्वारा पहली बार लेखपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है, इसलिए अभ्यर्थियों के मन में यह चिंता उत्पन्न होने लगी है कि क्या इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन पिछली भर्ती के ही सिलेबस पर होगा या इसमें बदलाव किया जाएगा। दरअसल अभ्यर्थियों के ऐसा सोचने की वजह यह है कि UPSSSC द्वारा आयोजित किए जा रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है। लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अब अभ्यर्थियों का PET पास होना अनिवार्य कर दिया गया है और साथ ही इसमें से इंटरव्यू भी खत्म कर दिया गया है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

क्या पिछली भर्ती के सिलेबस पर ही आयोजित होगी परीक्षा :

लेखपाल की इस भर्ती के लिए परीक्षा किस सिलेबस पर आयोजित होगी, इसकी जानकारी तो इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकलने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन का इंतजार ना करते हुए तुरंत इस भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारियों में लग जाना चाहिए। अभ्यर्थी अभी पुराने सिलेबस के ही मुताबिक पढ़ाई कर सकते हैं, क्योंकि सिलेबस में बदलाव किए जाने की उम्मीद बेहद कम है और अगर इसमें बदलाव किया भी जाएगा तो वो आंशिक होगा।

विज्ञापन

क्या था पिछली भर्ती का सिलेबस :

पिछली लेखपाल भर्ती परीक्षा के सामान्य हिंदी सेक्शन में अभ्यर्थियों से अलंकार, रस, समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांश, लोकोक्तियां एवं मुहावरे और त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द जैसे प्रश्न पूछे गए थे, जबकि सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की समायिक घटनायें, भारत का इतिहास,भूगोल, राजव्यवस्था, तथा अंतराष्ट्रीय भूगोल और घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम समाज एवं विकास सेक्शन में ग्राम विकास, ग्राम विकास योजनायें एवं प्रबन्धन, ग्राम विकास शोध प्रणालियाँ, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाऐं, ग्रामीण समाजिक विकास, ग्राम विकास और भूमि सुधार जैसे टॉपिक्स से तथा गणित के सेक्शन में अंकगणित एवं सांख्यकी, बीजगणित और रेखागणित के विभिन्न टॉपिक्स से प्रश्न पूछ गए थे।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इसमें सफल होना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed