फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2021: Don't get caught up in the code of conduct, the recruitment to the posts of Lekhpal, know why it is getting delayed-Safalta

UPSSSC Lekhpal 2021: कहीं आचार संहिता के फेर में ना फंस जाए लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती, जानें क्यूँ हो रही है इसमें देरी

Mon, 27 Dec 2021 12:22 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 27 Dec 2021 12:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लेखपाल के कुल 7882 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021: Don't get caught up in the code of conduct, the recruitment to the posts of Lekhpal, know why it is getting delayed-Safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती करने वाली है। राज्य में पहली बार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। UPSSSC ने लेखपाल भर्ती के कुछ नियमों में बदलाव भी किया है और वर्तमान लेखपाल भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही हिस्सा लेने की अनुमति  मिलेगी। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP लेखपाल Champion Batch -JOIN Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आचार संहिता के फेर में ना फस जाए लेखपाल भर्ती :

राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती पर खतरा मँडराने लगा है और अगर इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाता है, तो इसके आयोजन में काफी विलंब हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के आखिर तक या जनवरी की शुरुआत में राज्य में आचार संहिता लागू किया जा सकता है। राज्य में एक बार आचार संहिता लागू होने के बाद इसके खत्म होने तक किसी भी तरह की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है, तो इसमें काफी विलंब होना तय है।

विज्ञापन

क्यूँ हो रही है देरी और कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

लेखपाल भर्ती में देरी होने की मुख्य वजह अब तक उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती नियमावली में संशोधन नहीं होने को माना जा रहा था। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस समस्या को सुलझा लिया गया है और इस भर्ती के लिए UPSSSC जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPSSSC दिसंबर महीने के आखिर तक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed