UPSSSC: जूनियर असिस्टेंट के लिए स्किल टेस्ट का रिजल्ट घोषित, 1262 पदों पर होगी भर्ती; तुरंत देखें अपना परिणाम
UPSSSC Junior Assistant Skill Test Result Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Junior Assistant Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इस दिन हुई परीक्षा
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट के स्किल टेस्ट का आयोजन 19 दिसंबर 2023 को किया गया था। इसके लिए एडमिट कार्ड 12 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे। अब आयोग ने परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया
जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 21 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2022 थी, वहीं फीस जमा करने और फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2022 रखी गई थी।
इसके बाद, लिखित परीक्षा 27 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की आंसर की 4 सितंबर 2023 को जारी हुई थी, जबकि रिवाइज्ड आंसर की 6 फरवरी 2024 को प्रकाशित की गई थी। परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट 26 फरवरी 2024 को घोषित हुआ था और अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
कितने पदों पर होगी नियुक्ति?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1262 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटें इस प्रकार हैं:- अनारक्षित (General) - 515 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 125 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 338 पद
- अनुसूचित जाति (SC) - 257 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 27 पद
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPSSSC Junior Assistant Skill Test Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में मौजूद है तो आप परीक्षा में सफल माने जाएंगे।
- भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।