फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Junior Assistant Mains Result 2025 out at upsssc.gov.in; 90336 qualified, Check cutoff

UPSSSC JA Result: जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी; अगले चरण के लिए 90336 योग्य, देखें कटऑफ

Thu, 09 Oct 2025 10:08 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 10:08 AM IST
सार

UPSSSC Junior Assistant Result 2025: यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही कटऑफ भी घोषित कर दी गई है।
 

विज्ञापन
UPSSSC Junior Assistant Mains Result 2025 out at upsssc.gov.in; 90336 qualified, Check cutoff
UPSSSC JA Mains Result 2025 - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC JA Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक/सहायक स्तर-III/टंकक कम कनिष्ठ लिपिक भर्ती की मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से 5512 [5286 (सामान्य चयन) + 226 (विशेष चयन)] पदों पर चयन होना है। लिखित परीक्षा (मुख्य) दिनांक 29 जून 2025 को आयोजित की गयी थी। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी टाइपिंग टेस्ट के लिए 90 हजार 336 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन


भर्ती में विज्ञापित कुल 5370 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 05 गुना (समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुये) के अनुसार चयन के अगले चरण टंकण परीक्षा के लिए 90336 अभ्यर्थियों को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC JA Cut Off 2025: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट कटऑफ

अनारक्षित, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कटऑफ 41.25 रही। वहीं, एसटी श्रेणी के लिए कटऑफ 33.50 निर्धारित की गई है।

 
श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित 41.25
अन्य पिछड़ा वर्ग 41.25
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 41.25
अनुसूचित जाति 41.25
अनुसूचित जनजाति 33.50

 


UPSSSC JA Result Download: ऐसे देखें रिजल्ट

जो भी उम्मीदवार जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा में शामिल हुए, वे नीचे बताए तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब नोट बोर्ड 'Important Announcement' सेक्शन पर जाएं।
  • यहां जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा परिणाम की सूचना दिखेगी। 
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और 'See Result' वाला बटन दबाएं।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड और सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed