फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Junior Analyst fo0d Recruitment 2024 for 417 posts, Apply at upsssc.gov.in till 15 May

UPSSSC Recruitment 2024: यूपी में जूनियर एनालिस्ट फूड के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Thu, 18 Apr 2024 07:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 07:23 PM IST
सार

UPSSSC Junior Analyst Bharti: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जूनियर एनालिस्ट (फूड) यानी कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Junior Analyst fo0d Recruitment 2024 for 417 posts, Apply at upsssc.gov.in till 15 May
UPSSSC Junior Analyst Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UPSSSC Junior Analyst Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जूनियर एनालिस्ट (फूड) यानी कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग ने जूनियर एनालिस्ट (फूड) की कुल 417 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ये है अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2024 तय की गई है। फॉर्म में करेक्शन 22 मई, 2024 तक किया जा सकेगा। केवल यूपी पीईटी 2023 का स्कोर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती के पात्र माने जाएंगे। पीईटी स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण
कुल 417 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिनमें 168 अनारक्षित, 87 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 114 अन्य पिछड़ा वर्ग और 41 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

योग्यता

किसी भी विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान या सूक्ष्म जीव विज्ञान या डेयरी रसायन विज्ञान या खाद्य प्रौद्योगिकी, खाद्य और पोषण में स्नातकोत्तर उपाधि वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन शुल्क 25 रुपये निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आधिकारिक यूपीएसएसएससी वेबसाइट पर जाएं और “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और फिर आवश्यक डेटा के साथ लॉग इन करें।
  • अपना नाम और पता सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक सभी चीजें दर्ज करें।
  • दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार चित्र और शैक्षणिक रिकॉर्ड सहित आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • प्रासंगिक आवेदन लागत का भुगतान करने के लिए दिए गए ऑनलाइन भुगतान लिंक का उपयोग करें।
  • सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति अपने रिकॉर्ड के लिए प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed