फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Jr Assistant Admit Card 2026 Out at upsssc.gov.in; Exam on 1 Feb

UPSSSC Jr Assistant: यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; एक फरवरी को परीक्षा

Wed, 28 Jan 2026 08:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Jan 2026 08:07 PM IST
सार

UPSSSC Jr Assistant Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 1 फरवरी 2026 को होगी। इस भर्ती के तहत 2,702 पदों पर चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के जरिए होगा।
 

विज्ञापन
UPSSSC Jr Assistant Admit Card 2026 Out at upsssc.gov.in; Exam on 1 Feb
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

UPSSSC Jr Assistant Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से ऑनलाइन माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड जूनियर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार से जुड़ी अहम जानकारियां जैसे परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दर्ज होते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

विज्ञापन

1 फरवरी को होगी परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट के कुल 3,284 पदों को भरने की योजना थी, जिसे बाद में संशोधित कर 2,702 पद कर दिया गया।

इससे पहले आयोग ने 22 जनवरी 2026 को परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (एग्जाम सिटी स्लिप) जारी कर दी थी। अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा समय और शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में शामिल विवरण

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:

 
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर,
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • श्रेणी
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • केंद्र कोड
  • जरूरी निर्देश


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो परीक्षा तिथि से पहले आयोग से संपर्क करें।

UPSSSC Jr Assistant Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा का पैटर्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार का होगा। परीक्षा में कुल 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्नपत्र में हिंदी, सामान्य ज्ञान, उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता तथा कंप्यूटर और आईटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन भी लागू होगा।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UPSSSC Jr Assistant Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद विज्ञापन संख्या 12-Exam/2024 के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और जेंडर दर्ज कर कैप्चा भरना होगा। 
  • सफल लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed