फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Mains date released; check details here

UPSSSC: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित, अप्रैल में होगा एग्जाम; 1468 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 19 Feb 2025 10:39 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 19 Feb 2025 10:39 AM IST
सार

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी।  

विज्ञापन
UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Mains date released; check details here
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari: यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए तारीख जारी कर दी। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) से अनुसूची डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।  

विज्ञापन

1468 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के लक्ष्य कुल 1468 रिक्त पदों को भरना है, जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए 849 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 117 पद, ओबीसी के लिए 139 पद, एससी के लिए 356 पद और एसटी के लिए 7 पद आरक्षित हैं।  
 

पोस्ट नाम उर ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
ग्राम पंचायत अधिकारी 849 117 139 356 07 1468
 

इस तारीख तक चली आवेदन प्रक्रिया

यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2023 से शुरू हुई और 12 जून 2023 तक चली। शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 12 जून थी और आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो 19 जून तक खुली थी। 

अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो प्रवेश पत्र की कॉपी और एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैन कार्ड) जरूर साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाएगा।

ऐसे देखें नोटिस

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ग्राम पंचायत अधिकारी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed