फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC 2022: UPSSSC will complete the recruitment process for 10 thousand posts within 100 days, know what is the update about the main exam of Lekhpal recruitment-safalta

UPSSSC 2022: 100 दिनों के भीतर 10 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगी UPSSSC, जानें लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट

Sun, 03 Apr 2022 12:33 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 03 Apr 2022 12:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य में इस वक्त लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता समेत कई पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। आयोग आने वाले दिनों में और भी कई पदों पर भर्ती निकाल सकती है।

विज्ञापन
UPSSSC 2022: UPSSSC will complete the recruitment process for 10 thousand posts within 100 days, know what is the update about the main exam of Lekhpal recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली गई भर्तियों में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग अगले 100 दिनों के भीतर 10 हजार पदों  के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सकती है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग के चैयरमैन ने कहा है कि 100 दिनों के भीतर स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 9212 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करके इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने में थोड़ा और समय लग सकता है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस UPSSSC FREE EBooks- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

UPSSSC द्वारा किन भर्तियों का किया जा रहा है आयोजन :

UPSSSC द्वारा राज्य में कई भर्तियों का आयोजन किया जाता है और आयोग अभी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर ग्रुप C के कई पदों पर भर्ती कर रही है। आयोग द्वारा लेखपाल के 8085 पदों, ITI इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थियों को अब परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। वहीं, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए भी आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।

विज्ञापन

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट :

UPSSSC द्वारा की जा रही सभी भर्तियो में से लेखपाल की भर्ती अभ्यर्थियों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय है। 8085 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक चली थी और अब इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPSSSC अगले कुछ दिनों के भीतर इस भर्ती के आयोजन के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी विषय से इस तरह के प्रश्न दिला सकते हैं आपको लेखपाल की नौकरी

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed