UPSESSB: यूपी टीजीटी-पीजीटी परीक्षा काफी करीब; कामयाबी के लिए अपनाएं ये तरकीबें
UPSESSB TGT PGT Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा आगामी 16-17 अप्रैल, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की परीक्षा 14-15 मई एवं प्रवक्ताओं (पीजीटी) की परीक्षा 20-21 जून को आयोजित कराई जाएगी। यहां बताए टिप्स तैयारी में आपकी मदद कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSESSB: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) राज्य बोर्ड कॉलेजों और संस्थानों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों एवं प्रवक्ताओं के रूप में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए टीजीटी-पीजीटी परीक्षा का आयोजन करती है। इसके तहत असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा आगामी 16-17 अप्रैल, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की परीक्षा 14-15 मई एवं प्रवक्ताओं (पीजीटी) की परीक्षा 20-21 जून को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा बेहद करीब है, ऐसे में इनमें शामिल होने अभ्यर्थी कुछ युक्तियों का पालन करके अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
क्लस्टर विधि
अभ्यर्थी स्टेटिक जीके और करंट अफेअर्स के लिए इसका इसका इस्तेमाल करें। इसमें सामान्य अध्ययन (जीके) को अलग-अलग पढ़ने के बजाय, समान विषयों को समूहबद्ध करके पढ़ सकते हैं। इतिहास में स्वतंत्रता संग्राम, प्रसिद्ध आंदोलन, महत्वपूर्ण नेता भूगोल में नदियां, पहाड़, राष्ट्रीय उद्यान, जलवायु पैटर्न तथा करंट अफेअर्स में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, विज्ञान और तकनीक पर जोर दें।
माइंड मैप और चार्ट
उबाऊ चीजों को डायग्राम, माइंड मैप और चार्ट से आसानी से याद रखा जा सकता है। उदाहरण के लिए सिद्धांतों के लिए फ्लोचार्ट का उपयोग करें। शिक्षाशास्त्र विषयों के लिए एनिमेटेड वीडियो देखें। भूगोल या विज्ञान के लिए, भौतिक मॉडल के जरिये चीजों को याद रखना कारगर तरीका है।
कोलाबोरेटिव लर्निंग
उन अभ्यर्थियों से मिलें, जो इस परीक्षा में भाग ले रहे हों। उनके साथ एक अध्ययन समूह बना सकते हैं और विषय-वस्तु पर चर्चा व विचार-विमर्श कर सकते हैं। इससे प्रश्न से जुड़े कई सुझाव मिलेंगे तथा आपका नेटवर्क भी बनेगा।
श्वाब मेटाकॉग्निशन की प्रक्रिया
जब कोई नया विषय पढ़ने की शुरुआत करें या लेक्चर देखें, तो उसकी समीक्षा करें कि आप उस विषय के बारे में पहले से क्या जानते हैं और आप क्या सीखने की अपेक्षा कर रहे हैं। पढ़ते या सुनते समय, नई जानकारी के बारे में अतिरिक्त नोट्स बना लें।
2357 विधि सीखें
यह एक वैज्ञानिक विधि है, जो रिवीजन करने में आपकी मदद कर सकती है। यह पढ़े गए विषयों के भूलने की संभावना को कम करती है। इसके साथ विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, जैसे एक निश्चित घंटे के भीतर अध्ययन करना या अपने परीक्षा स्कोर को एक निश्चित प्रतिशत तक लाने की योजना बनाना, ताकि आपको एक मापनीय बेंचमार्क मिल सके।