फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Safalta Talks 2021: How the youth forced to earn money from class VIII became IAS, know its story-safalta

UPSC Safalta Talks 2021: आठवीं क्लास से ही पैसे कमाने को मजबूर युवा कैसा बना IAS, जानिए इसकी कहानी

Wed, 21 Jul 2021 05:47 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 21 Jul 2021 05:47 PM IST
सार

देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में शामिल सिविल सर्विसेस के लिए हर साल लाखों युवा अपनी किस्मत आजमाते हैं। हालांकि इसकी तैयारी जितनी ही मुश्किल है उसमें सफलता मिलना  भी उतना ही अनिश्चित। Safalta Talks का हिस्सा बनने जा रहे IAS शुभम गुप्ता की कहानी भी कई संघर्षों के साथ अपने सपनों को पूरा करने के जुनून से भरी है। 

विज्ञापन
UPSC Safalta Talks 2021: How the youth forced to earn money from class VIII became IAS, know its story-safalta
आईएएस : भारतीय प्रशासनिक सेवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में शामिल सिविल सर्विसेस के लिए हर साल लाखों युवा अपनी किस्मत आजमाते हैं। हालांकि इसकी तैयारी जितनी ही मुश्किल है उसमें सफलता मिलना  भी उतना ही अनिश्चित। हालांकि फिर भी हजारों युवा हर चुनौती और हर परिस्थिति का सामना करते हुए आखिकार सफलता हासिल कर ही लेते हैं। Safalta Talks का हिस्सा बनने जा रहे IAS शुभम गुप्ता की कहानी भी कई संघर्षों के साथ अपने सपनों को पूरा करने के जुनून से भरी है। 

विज्ञापन

कौन हैं शुभम गुप्ता

शुभम का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ। घर के आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण इन्होंने 8वीं क्लास से ही पैसे कमाने शुरू कर दिए। हालांकि कड़ी परिस्थितियों के बावजूद भी इन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा श्री स्वामीनारायण गुरुकुल वापी, गुजरात से पूरी करने के बाद शुभम ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में आए। यहां पर इन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स ऐंड कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में बीए ऑनर्स किया जिसके बाद ये सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए। ये सफर भी शुभम के लिए काफी संघर्षों भरा रहा। खराब आर्थिक हालात के साथ साथ इन्हें दिल्ली में पढ़ाई के दौरान अंग्रेजी भाषा की भी चुनौती का सामना करना पड़ा। लेकिन अपने सपने को साकार करने के लिए शुभम ने एक-एक कर हर चुनौती पर विजय प्राप्त की। इन्होंने UPSC के 4 अटेम्प्ट दिए जिनमें दो में इन्हें निराशा हाथ लगी। लेकिन फिर भी इन्होंने हार नहीं मानी और अंत में UPSC की परीक्षा क्लियर कर IAS बन गए। वर्तमान समय में शुभम असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन

UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुभम का यह सफर बेहद प्रेरणादायक है। कैसे इन्होंने एक-एक चुनौती को पार कर अपने सपनों को पूरा किया। आप उनके अनुभव और यूपीएससी या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी बातें जानकके लिए Safalta Talk के इस खास सेशन से जुड़ सकते हैं। बता दें कि इस सेशन का आयोजन 21 जुलाई को शाम 7 बजे होगा। इस सेशन से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed