फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC reopens ESE 2025 Application window at upsc.gov.in, apply till November 22

UPSC ESE 2025: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का एक और मौका, यूपीएससी ने फिर खोली आवेदन विंडो

Fri, 18 Oct 2024 07:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 07:08 PM IST
सार

UPSC ESE 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC reopens ESE 2025 Application window at upsc.gov.in, apply till November 22
UPSC, यूपीएससी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC ESE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 18 अक्तूबर, 2024 को यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर उपलब्ध आवेदन लिंक की मदद से अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट करें ये तिथियां

पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2024 है। सुधार विंडो 23 नवंबर को फिर से खुलेगी और 29 नवंबर, 2024 को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, वे 18 अक्तूबर से 22 नवंबर, 2024 तक आवेदन विंडो के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में सुधार कर सकते हैं।

आवेदन विंडो को पुनः खोलने का निर्णय सरकार द्वारा भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) को इसके उप-कैडरों सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा स्टोर्स के साथ ईएसई, 2025 योजना में शामिल करने के निर्णय के बाद लिया गया।

यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 8 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान से संगठन में 232 पद भरे जाएंगे। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी ईएसई के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
  • सक्रिय परीक्षा लिंक पर क्लिक करें और एक सूची सामने आ जाएगी।
  • अब ESE 2025 परीक्षा लिंक पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुलेगा।
  • आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण भरें।
  • एक बार हो जाने पर, खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed