फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC released CMS, ies, ifs interview 2022 dates at upsc.gov.in check here sarkari naukri

UPSC Exam Dates: यूपीएससी ने जारी की आईईएस, सीएमएस परीक्षा और आईएफएस के साक्षात्कार की तारीखें, यहां पढ़ें

Sun, 22 May 2022 11:56 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 22 May 2022 11:56 AM IST
सार

UPSC Interview 2022: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022, वन सेवा परीक्षा, 2021 और चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 के साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
UPSC released CMS, ies, ifs interview 2022 dates at upsc.gov.in check here sarkari naukri
UPSC - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC Interview 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022, वन सेवा परीक्षा, 2021 और चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 के लिए साक्षात्कार के तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने इसे लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने चिकित्सा सेवा परीक्षा, आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा क लिए आवेदन किया है और वन सेवा परीक्षा, 2021 के साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए सफलता प्राप्त की है, वें नोटिस को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और साक्षात्कार की तारीखों को जान सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होंगे साक्षात्कार?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022 का आयोजन 24 जून से लेकर 26 जून, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में होंगी। वहीं, वन सेवा परीक्षा, 2021 के लिए साक्षात्कार का आयोजन 13 जून, 2022 को किया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 17 जुलाई, 2022 को दो पाली में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022, वन सेवा परीक्षा, 2021 और चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 के साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। आयोग प्रवेश पत्र को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इससे जुड़ी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। जो भी छात्र इन साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं, वें इस बात का ध्यान रखें कि अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रख लें। 
 

विज्ञापन

 नोटिस को कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा या साक्षात्कार से जुड़े नोटिस के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नोटिस एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

  • आईईएस/आईएसएस परीक्षा का नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।
  • सीएमएस परीक्षा का नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।
  • आईएफएस परीक्षा 2021 के साक्षात्कार का नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed