फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2024, apply for CBI Assistant Programmer 27 posts, Registration link here

UPSC: अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका! बिना परीक्षा के मिलेगी यूपीएससी की ये सरकारी नौकरी, जानें रिक्तियां

Sun, 10 Nov 2024 11:49 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 10 Nov 2024 11:49 AM IST
सार

UPSC Vacancy 2024: यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। यूपीएससी ने एक ऐसी भर्ती निकाली है, जहां अभ्यर्थियों को किसी तरह का कोई लिखित एग्जाम नहीं देना होगा। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2024, apply for CBI Assistant Programmer 27 posts, Registration link here
UPSC Vacancy 2024 - फोटो : ANI

विस्तार

UPSC Vacancy 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में असिस्टेंट प्रोग्रामर को पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2024 है।  

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग ने यह रिक्तियां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के लिए निकाली हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट प्रोग्रामर के कुल 27 पदों को भरना है। 

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
यूपीएससी असिस्टेंट प्रोग्रामर के इन पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय कॉलेज और संस्थान से मास्टर्स इन कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस/माटर्स ऑफ टेक्नोलॉजी/बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्टूयर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए। 

आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) महिला/पीएच अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
सीबीआई के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोग्रामर इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार, रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT), दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और फिर आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें। 
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed