फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA, NA I Admit Card 2025 out at upsconline.gov.in; Exam on 13 April, link here to download

UPSC NDA Admit Card: सीडीएस के बाद अब एनडीए का प्रवेश पत्र भी जारी; डाउनलोड करने के लिए यहां हैं दोनों लिंक

Thu, 03 Apr 2025 05:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 05:02 PM IST
सार

UPSC NDA, NA I Admit Card 2025: यूपीएससी ने सीडीएस का प्रवेश पत्र जारी करने के बाद अब एनडीए-I का प्रवेश पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC NDA, NA I Admit Card 2025 out at upsconline.gov.in; Exam on 13 April, link here to download
UPSC, यूपीएससी - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC NDA Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC NDA Admit Card 2025: 13 अप्रैल को होगी परीक्षा

यूपीएससी एनडीए, एनए-1 परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। 

UPSC CDS Admit Card 2025: यूपीएससी सीडीएस का प्रवेश पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध

इससे पहले यूपीएससी ने आज ही सीडीएस-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया था। जिन भी उम्मीदवारों ने सीडीएस-1 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे भी यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

सीडीएस और एनडीएन की परीक्षा एक दिन, यानी 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। सीडीएस का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC NDA Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

यूपीएससी एनडीए, एनए 1 परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको सभी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी करने के लिए लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करें।
  • अब यहां यूपीएससी एनडीए प्रवेश पत्र वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चेकबॉक्स पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • मांगे गए विवरण दर्ज करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed