फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA, NA, CDS 2025: Registration Deadline Extended Till 20 June; How to Apply Know All Details Here

UPSC NDA, CDS 2025: यूपीएससी एनडीए-सीडीएस II के लिए आवेदन का एक और मौका! इस तारीख तक बढ़ी पंजीकरण की तारीख

Wed, 18 Jun 2025 08:39 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 18 Jun 2025 08:39 AM IST
सार

UPSC NDA, NA, CDS 2025 Registration Extended: यूपीएससी एनडीए, एनए II और सीडीएस II 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 20 जून तक पंजीकरण कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक लिंक के माध्यम से आवेदन करें।

विज्ञापन
UPSC NDA, NA, CDS 2025: Registration Deadline Extended Till 20 June; How to Apply Know All Details Here
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC NDA, NA, CDS 2025 Registration Extended: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), नेवल एकेडमी (NA)-II और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-II 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 20 जून की रात 11:59 तक पंजीकरण कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। 
विज्ञापन


पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून, 2025 तय थी। अब उम्मीदवारों को ठीक प्रकार से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र 20 जून रात्रि 11.59 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन की समयसीमा के दौरान हेल्पडेस्क सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

NDA, NA II 2025 Vacancy Details: रिक्ति विवरण

एनडीए, एनए II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 406 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • आर्मी - 208 (10 महिला पद)
  • नेवी - 42 (5 महिला पद)
  • एयर फोर्स- फ्लाइंग - 92 (2 महिला पद)
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) - 18 (2 महिला पद)
  • ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) - 10 (2 महिला पद)
  • नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) - 36 (4 महिला पद)

UPSC CDS II 2025 Vacancy: 453 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 453 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरादून- 100 पद
  • इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला 26 पद
  • एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 32 पद
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Men) - 276 पद
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Women) - 19 पद

आवेदन शुल्क

यूपीएससी एनडीए, एनए II 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों एवं JCOs/NCOs/ORs के आश्रितों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। वहीं, CDS II 2025 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है, जबकि  एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट प्राप्त है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.nic.in) पर जाएं।
  • अब One-Time Registration (OTR) करें।
  • इसके बाद, लॉगिन कर NDA-II या CDS-II लिंक चुनें।
  • फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और ID दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें (यदि लागू हो)।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed