फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA I, CDS I Result 2026 out at upsc.gov.in; Check merit list here

UPSC NDA CDS 2026 Result: यूपीएससी एनडीए (I) और सीडीएस (I) का रिजल्ट जारी, यहां देखें दोनों की मेरिट सूची

Fri, 08 May 2026 08:08 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 08 May 2026 08:08 PM IST
सार

UPSC NDA I, CDS I Result 2026: यूपीएससी ने एनडीए-एन (I) और सीडीएस (I) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी खबर में भी मेरिट लिस्ट का लिंक पा सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC NDA I, CDS I Result 2026 out at upsc.gov.in; Check merit list here
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC NDA I, CDS I Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए-एन-I और सीडीएस-I 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची भी प्रकाशित की है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। मेरिट सूची पीडीएफ इस खबर में नीचे भी उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

सीडीएस में 8,826 अभ्यर्थी सफल

यूपीएससी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नवल अकादमी (I) 2026, संयुक्त रक्षा अकादमी (CDS) परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया था। सीडीएस की परीक्षा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कुल 8,826 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है।
 

यूपीएससी एनडीए और सीडीएस की मेरिट सूची

मेरिट सूची में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी सेवा चयन बोर्ड (SSB) के साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

UPSC NDA, NA I 2026 Merit List PDF


UPSC CDS I 2026 Merit List PDF

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए, सीडीएस का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीकों से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एनडीए 1 और सीडीएस परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर, परीक्षा अनुभाग में जाएं और सक्रिय परीक्षाओं पर क्लिक करें।
  • अब एनडीए वाले अभ्यर्थी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2026 पर और सीडीएस वाले अभ्यर्थी सीडीएस रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर परिणाम पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगी।
  • परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed