फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA Examination 2021: Women will appear for the first time in this examination, know how much salary they get after appointment-safalta

UPSC NDA Examination 2021: इस परीक्षा में पहली बार शामिल होंगी महिलाएं, जानें नियुक्ति के बाद कितनी मिलती है सैलरी

Thu, 26 Aug 2021 03:18 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 26 Aug 2021 03:18 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महिला अभ्यर्थियों को भी NDA परीक्षा में शामिल होने का इंतजार है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, लेकिन महिला अभ्यर्थियों के लिए फिर से एप्लीकेशन विंडो खोला जा सकता है।

विज्ञापन
UPSC NDA Examination 2021: Women will appear for the first time in this examination, know how much salary they get after appointment-safalta
वायु सेना अकादमी हैदराबाद - फोटो : Air Force

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में महिलाओं के शामिल होने की अनुमति देने का फैसला देते ही लाखों महिलाओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने का मन बना लिया है। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और इस वक्त अभ्यर्थी दूसरे दौर की परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, लेकिन शीर्ष अदालत द्वारा महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके लिए एप्लीकेशन विंडो को एक बार फिर से खोला जा सकता है। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत इसकी तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA/NA स्पेशल लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कब होनी है परीक्षा :

UPSC द्वारा NDA/NA में भर्ती के लिए साल में 2 बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। साल 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था, लेकिन आयोग ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। UPSC द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाना है।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी :

इस परीक्षा का पूरे देश मे काफी क्रेज है और अभ्यर्थी अक्सर सोचते हैं कि इसमें सफल होने के बाद उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी। हालांकि अभ्यर्थियों को यह जान के निराशा होगी, लेकिन इस परीक्षा में सफल होने के बाद भी पहले 3 साल तक कोई सैलरी नहीं मिलेगी। दरअसल NDA/NA की परीक्षा पास करने के बाद कैडेट्स को 3 साल तक ग्रेजुएशन की पढ़ाई कराई जाती है और इस दौरान उन्हें कोई सैलरी या स्टाइपेंड नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 साल की अवधि पूरा करने के बाद कैडेट्स को 1 साल तक IMA या अन्य संस्थान से ट्रेनिंग करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद अभ्यर्थियों को जब सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया जाता है तो उन्हें दशवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक कि सैलरी मिलती है। सैलरी के अलावा सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इसमें सफल होना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत इसकी तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा की डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, फ्री मॉक टेस्ट सीरीज सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed