फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Mains Result 2021 will release in fourth week of march know how to check sarkari result

UPSC Mains Result 2021: यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2021 परिणाम को लेकर नोटिस जारी, जानें कब जारी होंगे रिजल्ट

Tue, 15 Mar 2022 03:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 03:43 PM IST
सार

UPSC Mains Result 2021: यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इसे देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। 

विज्ञापन
UPSC Mains Result 2021 will release in fourth week of march know how to check sarkari result
UPSC Mains Result 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC Mains Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 के परिणाम जारी होने की तारीख का एलान कर दिया है। आयोग की ओर से आज 15 मार्च, 2022 को इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में भाग लिया था वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 
विज्ञापन


UPSC Mains Result 2021: कब जारी होंगे परिणाम
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम मार्च महीने के चौथे हफ्ते में जारी किए जाएंगे। आयोग ने अपने नोटिस में किसी भी एक तारीख की घोषणा नहीं की है। परिणाम से जुड़ीं किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 
विज्ञापन


UPSC Mains Result 2021: जनवरी में हुई थी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 16 जनवरी, 2022 तक किया गया था। इसमें प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। छात्रों इसके लिए डीएफ-2 फॉर्म को भरना होगा। इसे लेकर आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UPSC Mains Result 2021: इन पदों पर होगा चयन
यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इसे देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। परीक्षा के माध्यम से आईएस, आईपीएस और आईएफएस के रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारो का चयन किया जाएगा। हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed