UPSC ESE Results 2022: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा का रिजल्ट जारी, 213 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, 14 का परिणाम अंतरिम
UPSC ESE Mains Final Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC ESE Results 2022 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी ईएसई 2022 का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 213 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है और अनुशंसित 14 उम्मीदवारों के परिणाम अंतरिम रखे गए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 246 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
UPSC ESE Results: इंजीनियरिंग सेवा साक्षात्कार
पदों के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए कुल उम्मीदवारों में से सिविल इंजीनियरिंग के लिए 110, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 34, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 21 और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए 48 रिक्तियां हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जून, 2022 में आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 में उनके प्रदर्शन और अक्तूबर-दिसंबर, 2022 में व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।
UPSC ESE Results: अंतरिमता केवल तीन महीने तक
उम्मीदवारों के परिणाम अंतरिमता, अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से केवल तीन महीने की अवधि 22/03/2023 तक के लिए वैध रहेगी। ऐसे अंतरिम अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज आयोग में ही जमा करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार उपरोक्त निर्धारित अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
UPSC ESE Results 2022: यहां जानें कैसे चेक करें परिणाम?
-
चरण 1: रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। -
चरण 2: फिर, होम पेज पर, अंतिम परिणाम: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 पर क्लिक करें। -
चरण 3: स्वचालित रूप से, एक पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
चरण 4: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की जांच करें और उसका प्रिंट आउट लें।