फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE Mains Result 2022 Declared Know How to Check Sarkari Result Out

UPSC Mains Result Out: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन शुरू होंगे इंटरव्यू

Wed, 03 Aug 2022 09:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 03 Aug 2022 09:38 PM IST
सार

UPSC ESE Mains Result Declared 2022: उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSC ESE Mains Result 2022 Declared Know How to Check Sarkari Result Out
UPSC ESE Mains Result 2022 Declared - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC ESE Mains Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार, तीन अगस्त को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों को उपलब्ध होने के बाद अगले दौर के लिए पांच अगस्त से लेकर 17 अगस्त को शाम 6.00 बजे तक विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) भर कर आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करना होगा। इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी सभी प्रकार से योग्य पाए जाने तक अंतरिम रहेगी।  

विज्ञापन

 UPSC ESE Interview Round: जल्द जारी होगा विस्तृत टाइम-टेबल

अधिसूचना में कहा गया है कि साक्षात्कार का टाइम-टेबल उम्मीदवारों को नियत समय पर सूचित किया जाएगा। हालांकि, साक्षात्कार की सही तारीख की सूचना उम्मीदवारों को ई-कॉल लैटर के माध्यम से दी जाएगी। रोल नंबर वार साक्षात्कार का टाइम-टेबल भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस संबंध में अधिक अपडेट के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर लें। बता दें कि यूपीएससी 2022 परीक्षा रविवार, 26 जून को दो पालियों - सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।
 

UPSC ESE Mains Results डाउनलोड करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन के लिंक पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करें और सहेज लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें। 



 

विज्ञापन

UPSC ESE Recruitment विभिन्न श्रेणियों के तहत 247 रिक्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 247 रिक्तियों को भरना है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग आदि पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed