आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मंजिल बहुत दूर और रास्ता दुश्वार है।।

                
                                                         
                            एक ही पुल,.चार-चार बार उद्घाटन।
                                                                 
                            
फीता काट, देवे वही पुराना भाषण।।
करोड़ों खर्च होते समारोह के नाम।
पुल क्या बना हो रहा जश्न तमाम!!

नारियल के फूटते, कैमरा चमकता है।
नेता का चेहरा अखबारों में दमकता है।
विकास बड़े-बड़े होर्डिंगों में भटकता है।
पुल पहली बरसात तक नहीं टिकता है।।

शहर में एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया।
आकाश में उड़ने का सपना संजो गया।
रनवे तैयार, उद्घाटन की सजावट आलिशान।
पर यात्री नदारद, उड़ान पर लग गया विराम।।

पुल निर्माण ठेका का यहां अद्भुत है प्रपंच।
कहीं शिलान्यास, कहीं लोकार्पण का मंच।।
एक पुल गिरता है, तो दूसरा तैयार रहता है।
घंटे भर में विकास की कहानी कह जाता है।।

हर बार जाँच, कमेटियों का गठन।
फिर फाइलों में कैद समस्त कथन।।
वे रोड शो व्यस्त, योजना मौन खड़े हैं,
जनता के सपने मलबे के नीचे पड़े हैं!!

अस्पतालों के शिलान्यास की रवानी,
कहीं एम्स, कहीं रिम्स की कहानी।
फीता कटा, भाषण हुआ चैनल अंजोर हुआ।
फिर वही विकास का, रटा-रटाया दौर हुआ।।

भवन बने, उद्घाटन हुआ,
वादों का फिर गुणगान हुआ।
डॉक्टर नहीं, दवा नहीं,
मरीजों का बुरा हाल हुआ।।

बिस्तर खाली, वार्ड वीरान,
स्वास्थ्य व्यवस्था लहूलुहान।
पत्थरों पर नाम चमकता रहा।
इलाज को रोगी भटकता रहा।।

बिजली नहीं, दवा नहीं, नर्सों का अभाव है।
विभाग खाली, विशेषज्ञों का कहां ठहराव है?
न आधुनिक मशीनें, न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
भगवान भरोसे लोगों का उपचार और जीवन।।

सरकारी अस्पताल से मरीज लौट जाता है।
निजी अस्पताल में गाढ़ी कमाई लुटाता है।।
किसे चाहिए डॉक्टर, किसे चाहिए दवा?
फीता कटा, अब और क्या चाहिए भला?

तस्वीरें खिंच गईं, अखबारों में आ गया।
जनता का सवाल फिर वहीं ठहर गया!!
उद्घाटन पर उद्घाटन का दौर चलता रहा।
दिखावे का विकास हर ओर फलता रहा!!

सड़कें हैं, पुल हैं, अस्पतालों के द्वार हैं,
विज्ञापनों में विकास के रंग हजार हैं।
पर जनता भी सुविधाओं से लाचार है।
मंजिल बहुत दूर और रास्ता दुश्वार है।।

हम भी बड़े अजीब मुसाफिर निकले,
हर बार नये पुल के नीचे से गुजरे।
कभी उद्घाटन में, कभी मलबे के पार,
मंजिल का पता पूछते रहे बारंबार!!

न जाने यह कैसा विकास का सफर है,
न मंजिल का पता, न रास्ते की खबर है।
हम पुल तो पार करते जा रहे हैं,
मगर पहुँच नहीं कहीं पा रहे हैं!!
- शम्भु प्रसाद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
14 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर