{"_id":"61ca931e046d250a4340e1ff","slug":"upsc-ese-mains-2021-daf-union-public-service-commission-released-detailed-application-form-for-engineering-services-mains-exam-2021-know-how-to-apply-here-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC ESE Mains DAF: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा लिए डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म जारी किया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC ESE Mains DAF: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा लिए डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म जारी किया
Tue, 28 Dec 2021 10:03 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:03 AM IST
सार
UPSC ESE Mains 2021 DAF: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन पत्र को भरने में उन्हें समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
विज्ञापन
UPSC ESE Mains 2021 DAF
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC ESE Mains 2021 DAF: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म (UPSC ESE Mains 2021 DAF) को जारी कर दिया है। इस फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर DAF को भर सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म को भरने की प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू कर दी गई है, इसके लिए आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 है। इसके बाद कोई भी मौका नहीं मिलेगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन पत्र को भरने में उन्हें समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। इसके लिए लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
भर्ती का विवरण
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 215 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके आधार पर चयनित उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग सेवा के विभिन्न वर्ग जैसे सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।