फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC EPFO PA 2024 Result out at upsc.gov.in; Direct link here to download

UPSC EPFO PA Result: यूपीएससी ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 02 Aug 2024 07:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

UPSC EPFO PA 2024 Result: यूपीएससी ने ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC EPFO PA 2024 Result out at upsc.gov.in; Direct link here to download
UPSC EPFO PA 2024 Result - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC EPFO PA Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आज, 2 अगस्त को यूपीएससी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पर्सनल असिस्टेंट भर्ती (UPSC EPFO PA 2024) की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीएससी ईपीएफओ पीए की परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों भरना होगा डीएएफ

चयनित उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। DAF लिंक आधिकारिक साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा और उम्मीदवारों को समय पर अंतिम तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक अनंतिम परिणाम है, जो प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर निर्भर है।

यूपीएससी ईपीएफओ पीए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग ने उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया है। केवल ऐसे उम्मीदवार जो विज्ञापन के अनुसार सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर 'What's New' अनुभाग को चेक करें।
  • यहां 'Written Result: 323 vacancies for the post of Personal Assistant in EPFO, Ministry of Labour and Employment' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपको परिणाम पीडीएफ पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट पीडीएफ को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed