फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC EPFO admit card released at upsc.gov.in, direct link to download

UPSC EPFO 2020: ईपीएफओ एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने के लिए यहां है सीधा लिंक

Mon, 09 Aug 2021 09:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 09 Aug 2021 09:42 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार, 09 अगस्त को प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी, ईपीएफओ के पदों के लिए आयोजित होने वाली सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UPSC EPFO admit card released at upsc.gov.in, direct link to download
यूपीएससी ईपीएफओ 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार, 09 अगस्त, 2021 को प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी, ईपीएफओ के पदों के लिए आयोजित होने वाली सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : गुजरात सरकार का बड़ा फैसला : आदिवासी इलाकों में खोले जाएंगे पांच मेडिकल कॉलेज, सीएम रूपाणी ने किया एलान
विज्ञापन


यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा रविवार, 05 सितंबर, 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में प्रवर्तन अधिकारी/ लेखा अधिकारी के 421 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : लद्दाख केंद्रीय विश्वविद्यालय : संसद से पारित हुआ केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन विधेयक

यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है ईपीएफओ भर्ती परीक्षा : प्रवर्तन अधिकारी के 421 पद - लेखा अधिकारी।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • दिए गए निर्देश पढ़ें और यस पर क्लिक करें। 
  • अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

यह भी पढ़ें : दाखिले 2021: आईआईटी ने इस कोर्स के लिए मांगे आवेदन, बिना जेईई स्कोर के मिलेगा प्रवेश 

यह भी पढ़ें : JEE Main 2021: एनटीए ने जेईई मेन चौथे सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed