फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC engineering services prelims exam result declared direct link available here

UPSC Result 2020 : इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम घोषित

Fri, 21 Feb 2020 11:00 AM IST
Trainee Trainee जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 21 Feb 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
UPSC engineering services prelims exam result declared direct link available here
UPSC

UPSC (Union Public Servive Commission) ESE (Engineering Services Examination) Prelims Exam Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम (ईएसई) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के परिणाम आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परिणाम का डायरेक्ट लिंक आगे भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि इंजीनियरिंग सर्विसेज की यह परीक्षा 05 जनवरी, 2020 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। आपको बता दें कि आयोग ने सफल उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर लिखे हैं। आयोग ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के बाद ही जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दिल्ली में स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी के मौके, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा की तारीख 28 जून, 2020 को सुनिश्चित की है। मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। 

UPSC ESE Prelims Exam Result 2020 : ऐसे देखें परिणाम

  • चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • चरण - 2 उसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। 
  • चरण - 3 फिर खुले हुए पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें। अगर आपको अपना रोल नंबर मिलता है, तो आप इस परीक्षा में सफल हो चुके हैं।

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें : ट्रेनी को मिल रहे हैं 50 हजार रुपये, बेहद आसान है चयन प्रक्रिया

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed