फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2026 Registration Ends Feb 27; Prelims on May 24, Mains from August 21

UPSC CSE 2026: अंतिम घड़ी नजदीक, तुरंत भर दें यूपीएससी सीएसई और IFoS का फॉर्म; कल बंद होगी आवेदन विंडो

Thu, 26 Feb 2026 07:43 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 07:43 PM IST
सार

UPSC CSE 2026 Registration: सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी शाम 6 बजे है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें, बल्कि तुरंत आवेदन कर दें। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई और मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से होगी। 
 

विज्ञापन
UPSC CSE 2026 Registration Ends Feb 27; Prelims on May 24, Mains from August 21
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPSC CSE 2026 Last Date: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की समय-सीमा अब समाप्ति के करीब है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 तय की है। शाम 6 बजे के बाद पंजीकरण लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास सीमित समय शेष है।

विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार प्रशासनिक, पुलिस, विदेश और अन्य केंद्रीय सेवाओं में चयन का लक्ष्य लेकर आवेदन कर रहे हैं। अंतिम दिन तकनीकी दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए अभ्यर्थियों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को

आयोग पहले ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर चुका है। सिविल सेवा और वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्नों पर आधारित चरण है, जिसमें सामान्य अध्ययन और अभिक्षमता से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं। इसी चरण के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाता है।

मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा होती है और चयन प्रक्रिया का अहम चरण माना जाता है। इसके बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाता है और अंतिम मेरिट सूची जारी की जाती है।

विज्ञापन

आयु सीमा की गणना

आयु निर्धारण के लिए 1 अगस्त 2026 को आधार तिथि माना गया है। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाती है। आवेदन भरते समय जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेजों की सही जांच जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के छात्र भी शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते निर्धारित समय में डिग्री प्रस्तुत करें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरनी होती है, साथ ही फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने होते हैं। शुल्क जमा करने के बाद पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को शुल्क से छूट दी गई है।

सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित अधिकारी प्रशासन, नीति निर्माण और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालते हैं। यही कारण है कि हर वर्ष लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, जबकि चयन सीमित संख्या में ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed