फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2023 Final Result out at upsc.gov.in; Check Selected candidates list and direct link here

UPSC CSE 2023 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, देखें कितनों का हुआ सिलेक्शन

Tue, 16 Apr 2024 02:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 02:17 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Result Out: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CSE 2023 Final Result out at upsc.gov.in; Check Selected candidates list and direct link here
UPSC CSE 2023 Final Result - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम आज, यानी 16 अप्रैल, 2024 को घोषित कर दिया है। लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है।

विज्ञापन


यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। नोटिस में लिखा है, "संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2023 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2023 के लिखित भाग और जनवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की योग्यता सूची जारी की गई है।"
विज्ञापन


किस वर्ग के कितने उम्मीदवार?
यूपीएसी में सफलता पाने वाले 1016 उम्मीदवारों में 347 सामान्य वर्ग, 115 ईडब्ल्यूएस, 303 अन्य पिछड़ा वर्ग, 165 अनुसूचित जाति और 86 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस के लिए 80 उम्मीदवारों का चयन
इस बार आईएएस सेवा के लिए 180 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें 73 सामान्य वर्ग, 17 ईडब्ल्यूएस, 49 अन्य पिछड़ा वर्ग, 27 अनुसूचित जाति और 14 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं।

37 उम्मीदवार बनेंगे आईएफएस अफसर
ऐसे ही आईएफएस सेवा के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें 16 सामान्य वर्ग, 4 ईडब्ल्यूएस, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग, 5 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं।

आईपीएस सेवा के लिए 200 उम्मीदवारों का चयन
इसके साथ आईपीएस सेवा के लिए 200 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें 80 सामान्य वर्ग, 20 ईडब्ल्यूएस, 55 अन्य पिछड़ा वर्ग, 32 अनुसूचित जाति और 13 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं।

सेंट्रल सर्विस ग्रुप 'A' और 'B' के लिए इतनों का चयन
यूपीएससी की ओर से जारी परिणामों में सेंट्रल सर्विस ग्रुप 'A' के लिए कुल 613 और ग्रुप 'B' सर्विसेस के लिए 113 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

UPSC CSE 2023 Final Result out at upsc.gov.in; Check Selected candidates list and direct link here
UPSC CSE 2023 Final result - फोटो : Amar ujala

15 दिनों के भीतर जारी होंगे अंक

जो भी उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कुल 1016 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। 355 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अनंतिम रखा गया है।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "उम्मीदवार अपनी परीक्षाओं/भर्ती के संबंध में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण कार्य दिवसों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हुए थे, वे यूपीएससी की वेबसाइट यानी http://www.upsc.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।"

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, "सिविल सेवा परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम" पर क्लिक करें। 
  • अगले चरण में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी परिणाम पीडीएफ दस्तावेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना नाम, रोल नंबर, एआईआर जांचें और उसे डाउनलोड करें।
  • आप अपना नाम ढूंढने के लिए शॉर्टकट Ctrl+F' का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed