फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2023 Final Result out at upsc.gov.in; Career otions for those who failed to clear the exam

UPSC CSE 2023: यूपीएससी में नहीं मिली सफलता? यहां आजमाएं हाथ, कम मेहनत में नौकरी लगने के हैं ज्यादा चांस

Tue, 16 Apr 2024 05:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 05:59 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Final Result Out: यूपीएससी सीएसई 2023 में 1016 उम्मीदवार सफल हुए हैं। अगर आप सफल नहीं हो पाएं हैं तो निराश न हों। यूपीएससी के अलावा कई क्षेत्रों में आप हाथ आजमा सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSC CSE 2023 Final Result out at upsc.gov.in; Career otions for those who failed to clear the exam
Career Option After UPSC, UPSC CSE 2023 Final Result - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Career Option After UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1016 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इस बार लखनऊ के आदित्य श्रीवास्व ने यूपीएससी टॉप किया है। हर साल लाखों लोग यूपीएससी की तैयारी करते हैं और एग्जाम में शामिल होते हैं, लेकिन सभी का चयन नहीं हो पाता है। बहुत सारे कैंडिडेट्स का एग्जाम क्लियर नहीं हो पाता है। ऐसे में परीक्षा में असफल हुए उम्मीदवारों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यहां हम जानेंगे कि यूपीएससी के ऐसे उम्मीदवार जिनका सिलेक्शन नहीं हुआ, उनके पास कौन से अवसर रहते हैं।

विज्ञापन

अन्य सरकारी नौकरियों में आजमा सकते हैं हाथ

जो भी कैंडिडेट्स इस बार यूपीएससी परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यूपीएससी एस्पिरेंट्स तैयारी के दौरान काफी नॉलेज हासिल कर लेते हैं, जो उन्हें किसी अन्य सरकारी संस्थान में नौकरी दिलाने में मदद करती है। उम्मीदवार स्टेट PSC, SSC, RRB, RBI और CAPF जैसी अन्य सरकारी परीक्षाओं में हाथ आजमा सकते हैं। ये परीक्षाएं  यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तुलना में आसान होती हैं।

यूपीएससी एस्पिरेंट को इन सरकारी नौकरियों की तैयारी करना कठिन नहीं पड़ता है। आज के समय में कई सरकारी परीक्षाओं के सिलेबस यूपीएससी के साथ जोड़ दिए गए हैं। ऐसे में इनकी तैयारी में कम ही मेहनत लगती है। आप इन नौकरियों की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉर्पोरेट में कर सकते हैं नौकरी

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लंबे ब्रेक की वजह से नौकरी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई उम्मीदवारों ने मार्केटिंग, डेटा विश्लेषण, बिक्री और संचालन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन

फॉलो करें यूपीएससी की गाइडलाइंस

यूपीएससी द्वारा इंटरव्यू में चयनित न होने वालें उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाती है, ताकि प्राइवेट कंपनियां इन्हे जॉब दे सकें। यूपीएससी के इंटरव्यू तक जाना भी बड़ी काबिलियत की बात है, ऐसे में उस व्यक्ति को कम नही समझा जाता है।

कोचिंग में कर सकते हैं टीचिंग 

भले ही आप खुद आईएएस न बन पाएं हों, लेकिन आप एक आईएएस मेकर जरूर बन सकते हैं। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में क्वालीफाई न होने पर आप ऐसे कोचिंग संस्थान में टीचिंग कर सकते हैं जो आईएएस की तैयारी करवाते हैं।

ऑप्शनल विषय पर कर सकते हैं काम

यूपीएससी कैंडिडेट को अपने ऑप्शनल विषय की अच्छी खासी जानकारी हो जाती है। ऐसे में कैंडिडेट अपने ऑप्शनल विषय में कंटेंट क्रिएशन और नोट्स मेकिंग के तौर पर काम कर सकता है। आप टेस्ट सीरीज पर भी काम कर सकते हैं। 

कोचिंग के बच्चों की मेंटरशिप कर सकते हैं
सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान ज्ञान के साथ आपको ऐसी गलतियां भी पता चल जाती हैं जिनसे कहीं न कहीं सफलता के बीच रूकावट उत्पन्न होती है। एग्जाम न निकलने के बाद कैंडिडेट किसी कोचिंग संस्थान में बच्चों की मेंटरशिप कर सकते हैं उन्हें तैयारी का एक नया आयाम दे सकतें हैं।

ऐसे कई उदाहरण है जो यूपीएससी की तैयारी करने के बाद बैक-अप प्लान रेडी रखते हैं, जो आपके करियर के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए अगर आपके अटेम्प्ट खत्म हो गए हैं, तो निराश न हों, आप अन्य क्षेत्रों में कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed