फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Combined Geoscientist 2023 notification released At upsc.gov.in know how to check sarkari naukri

UPSC Combined Geoscientist 2023: यूपीएससी ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन

Thu, 22 Sep 2022 11:45 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 11:45 AM IST
सार

UPSC Combined Geoscientist 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी है। 

विज्ञापन
UPSC Combined Geoscientist 2023 notification released At upsc.gov.in know how to check sarkari naukri
UPSC Combined Geoscientist 2023 Notification - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC Combined Geoscientist 2023: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन को आज 21 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। इसे पोर्टल पर चेक किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

आवेदन शुरू हुए
संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 11 अक्तूबर शाम 06 बजे तक है। इसलिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा, 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में विभिन्न राज्यों में विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की सावधानियों के साथ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रमुख शहर- अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, दिल्ली, मुंबई, दिसपुर, हैदराबाद, प्रयागराज, पटना आदि हैं। 

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती 
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के माध्यम से कुल 285 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र और पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 2022 रुपये निर्धारित है। 

कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सबंधित भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed