UPSC CGS Mains Exam: यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल
UPSC Combined Geo Scientist Mains 2022 Exam: यूपीएससी सीजीएस मेंस परीक्षा 25 से 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा मुख्य रूप से दो पालियों में सुबह और शाम आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Combined Geo Scientist Main Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीजीएस 2022 मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम डेट्स और विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स (भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा) 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। बता दें कि 20 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई यूपीएससी सीजीएस प्रीलिम्स 2022 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार 25 और 26 जून, 2022 को यूपीएससी सीजीएस मेन्स 2022 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
UPSC CGS Mains 25 से 26 जून को होगी
यूपीएससी सीजीएस मेंस परीक्षा 25 से 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा मुख्य रूप से दो पालियों में सुबह और शाम आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
हाल ही में जारी हुआ था प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम
उम्मीदवार नीचे UPSC CGS Mains 2022 के लिए पूरा परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भू-वैज्ञानिक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट और स्कोर चेक कर सकते हैं और साथ ही मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं।
UPSC CGS Mains Exam Schedule
UPSC CGS Mains परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
- मुख्य परीक्षा के शुरू होने से लगभग तीन सप्ताह पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।
- जियोलॉजिस्ट, केमिस्ट/ केमिकल, जियोफिजिसिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 25 और 26 जून, 2022 को संबंधित पेपर के लिए उपस्थित होना आवश्यक है।
- जिन उम्मीदवारों ने जूनियर हाइड्रोलॉजिस्ट के पद के लिए आवेदन किया है, उन्हें 25 जून को जियोलॉजी के पेपर-1 और 26 जून को जियोलॉजी के पेपर-2 और हाइड्रोजियोलॉजी की परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
- यूपीएससी भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा केंद्र बदलने के किसी भी अनुरोध पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
- यदि कोई उम्मीदवार जियोलॉजिस्ट, केमिस्ट/ केमिकल, जियोफिजिसिस्ट और हाइड्रोलॉजिस्ट के पद पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के लिए किसी एक या अधिक पेपर में उपस्थित नहीं हो पाया तो ऐसे में उसकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी।
- साथ ही यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में दोबारा लिखित परीक्षा का आयोजन, या किसी अन्य प्रकार से उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
- भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, उनके अंक और पेपर के कट-ऑफ अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।