UPSC CMSE 2023: यूपीएससी सीएमएसई के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम हुआ जारी, इस दिन से शुरू होंगे इंटरव्यू
UPSC CMSE 2023 Interview: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इस शेड्यूल को देख सकते हैं।
विस्तार
UPSC CMSE 2023 Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in से इस कार्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार कब से शुरू होगा और शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करना है, इस बारे में नीचे बताया गया है।
13 सितंबर से शुरू होगा साक्षात्कार
आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2023 के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) 13 सितंबर, 2023 से शुरू करने का निर्णय लिया है।
उम्मीदवारों को जल्द मिलेगा ई-समन पत्र
आयोग की ओर ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि सभी योग्य एवं पात्र उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (Interview) के ई-समन पत्र बहुत जल्द उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ई-समन पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार इन्हे आयोग की वेबसाइट - https://www.upsc.gov.in और https://www.upsconline.in से भी डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सूचित किए गए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड होगा शेड्यूल
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- सीएमएसई 2023 पीटी शेड्यूल पर क्लिक करें।
- शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- साक्षात्कार अनुसूची चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।