फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   upsc cms final exam result 2019 released know how to check

UPSC CMS: परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित, टॉपर की लिस्ट है यहां

Fri, 27 Dec 2019 04:17 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 27 Dec 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
upsc cms final exam result 2019 released know how to check
upsc - फोटो : file photo

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपीएससी सीएमएस 2019 अंतिम परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए लिंक के माध्यन से भी देख सकते हैं। बता दें कि 919 पदों के लिए कुल 798 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। रजत गुप्ता ने परीक्षा में टॉप किया है।  

विज्ञापन


सामान्य वर्ग के कुल 245 उम्मीदवार सफल हुए है। जबकि ओबीसी वर्ग से 355, एससी से 55, एसटी से 42 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 90 उम्मीदवारों को रिकमेंड किया गया है। संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2019 के लिए लिखित परीक्षा यूपीएससी द्वारा 21 जुलाई, 2019 को आयोजित की गई थी। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी। उसके बाद योग्य उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट (भाग - II) में भाग लिया गया था जो आयोग द्वारा अक्टूबर से दिसंबर, 2019 तक आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri LIVE: पुलिस विभाग, यूपीपीएससी समेत कई जगहों पर सरकारी नौकरियां
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UPSC CMS फाइनल रिजल्ट 2019- ऐसे देखें अपना परिणाम-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट अर्थात https://www.upsc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • अब होम पेज पर दिए गए लिंक कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2019 फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, जिस पर परिणाम का पीडीएफ है। 
  • आप अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट ले सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी सेव कर सकते हैं।


अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें : NABARD: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी, बेहद आसान है चयन प्रक्रिया


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed