UPSC CMS 2021: आयोग आज आयोजित करने जा रहा है भर्ती परीक्षा, इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
2021 UPSC CMS Exam Today: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 21 नवंबर, 2021 को संयुक्त चिकित्सा सेवा (सीएमएस) 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। यह आगामी लिखित परीक्षा पेपर I और II दोनों के लिए होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 838 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आज कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा आयोजित की जा रही है। आयोग पहले ही इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर चुका है। यूपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के माध्यम से कुल 838 पदों पर चयनित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई 2021 से शुरू हुई थी। यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
इन नियमों का रखें ध्यान
- यूपीएससी सीएमएस 2021 परीक्षा के प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। विशेषज्ञों का सुझाव है कि पेपर पढ़ते समय पहले 60 मिनट में पूरे पेपर की समीक्षा करनी चाहिए।
- प्रश्नपत्र की समीक्षा करने के बाद, परीक्षार्थी को वन- लाइनर वाले प्रश्नों को सबसे पहले हल करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि वे कम समय लेने वाले होते हैं। इसके बाद केस-परिदृश्य प्रश्नों को हल कर सकते हैं और आखिरी में, वे एमसीक्यू काे हल करना चाहिए।
- फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और एनाटॉमी का अच्छा ज्ञान होने से उम्मीदवार को परीक्षा पास करने में मदद मिल सकती है।
इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 838 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जूनियर स्केल पोस्ट पर सेंट्रल हेल्थ सर्विस के लिए 349 पद, असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर रेलवे के लिए 300 पद, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर दिल्ली मुंसिपल काउंसिल में 184 पद और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड 2 के लिए 5 पद हैं।