फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Services Prelims 2024 edit window opening today at upsconline.nic.in; made correction till 12 March

UPSC CSE 2024: आज से करें यूपीएससी पंजीकरण फॉर्म में सुधार, 12 मार्च तक खुली है विंडो; ये रहा सीधा लिंक

Thu, 07 Mar 2024 12:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 12:00 PM IST
सार

UPSC Civil Services Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग आज से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खोलने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Civil Services Prelims 2024 edit window opening today at upsconline.nic.in; made correction till 12 March
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSC Civil Services Prelims 2024 Correction Window Open: संघ लोक सेवा आयोग आज से यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो उपलब्ध कराएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है और उसमें कोई सुधार करना चाहते हैं, वे आज से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर सुधार विंडो के माध्यम से अपने आवदेन में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सीएस (पी)/आईएफओएस (पी) परीक्षा 2024 के लिए अपने आवेदन में आवेदक द्वारा की गई प्रविष्टियों (फोटो/हस्ताक्षर सहित) को संशोधित करने के लिए सुधार विंडो 07 मार्च से 13 मार्च, 2024  तक आयोग के पोर्टल www.upsconline.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।"  
विज्ञापन


यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करके कर सकता है। इसके अलावा, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए विंडो पर जाकर ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Civil Services Prelims 2024: आवेदन पत्र में सुधार के चरण

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपीएससी सीएस परीक्षा के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, ओटीआर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • निर्देशों का अनुपालन करें और आवश्यक परिवर्तन/सुधार करें।
  • उसके बाद यूपीएससी सीएसई 2024 आवेदन पत्र जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed