फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Services Exam 2022 Notified Vacancies Increased to 1011 IRMS Railway Recruitment Check Details Sarkari Naukri

UPSC CSE 2022: अब इतने पदों के लिए होगी सिविल सेवा परीक्षा, रेलवे प्रबंधन सेवा के पद भी किए शामिल

Sun, 20 Feb 2022 11:22 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 11:22 AM IST
सार

UPSC Civil Services Exam 2022: भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा की भर्ती परीक्षा को भी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत जोड़ दिया गया है। सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप 'ए' में 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय किया है। 

विज्ञापन
UPSC Civil Services Exam 2022 Notified Vacancies Increased to 1011 IRMS Railway Recruitment Check Details Sarkari Naukri
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC CSE Sarkari Naukri IRMS Railway Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा की भर्ती परीक्षा को भी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत जोड़ दिया गया है। यानी इस साल आईआरएमएस अर्थात भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा की परीक्षा अलग से आयोजित नहीं की जाएगी। इसे सिविल सेवा परीक्षा में ही शामिल कर लिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचित रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी भी की है। 

विज्ञापन

आयोग ने एक संशोधित अधिसूचना जारी कर कहा है कि यूपीएससी सीएसई 2022 के लिए रिक्तियों की संख्या 861 से बढ़ाकर अब 1,011 कर दी गई है। संशोधन के तहत आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस), ग्रुप-ए की भर्ती के लिए अतिरिक्त 150 पदों को और जोड़ा गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर संशोधित अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप 'ए' में 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय किया है। तदनुसार, सरकार कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले 2019 में सिविल सेवा परीक्षा में आईआरएमएस को शामिल करना बंद कर दिया था।
 

विज्ञापन

तब से इसे इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से इस परीक्षा को आयोजित किया जा रहा था। उस वक्त यानी दिसंबर 2019 में, रेल मंत्रालय ने जूनियर स्केल से लेकर सभी स्तरों तक भारतीय रेलवे की आठ मौजूदा सेवाओं को भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) में एकीकृत करने की घोषणा की थी। इसके लिए, रेल मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय की ओर से फॉर्मूला तैयार किया जाएगा। हालांकि, पिछले दो वर्षों में ऐसी कोई एकीकृत भर्ती नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed