फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Service Exam 2022 Last Date IAS IPS IFS Sarkari Naukri and IRMS UPSC GOI Railway Recruitment

UPSC Civil Service Exam 2022: यूपीएससी सिविल सेवा, वन सेवा और रेलवे प्रबंधन सेवा परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि आज

Tue, 22 Feb 2022 10:36 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 10:36 AM IST
सार

UPSC Civil Service Exam IRMS Recruitment 2022 Sarkari Naukri Last Date:  सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो फरवरी, 2022 से शुरू की गई थी। इसमें बाद में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) ग्रुप-ए भर्ती परीक्षा भी जोड़ दी गई। इस संबंध में 17 फरवरी को संशोधित अधिसूचना जारी हुई थी। 

विज्ञापन
UPSC Civil Service Exam 2022 Last Date IAS IPS IFS Sarkari Naukri and IRMS UPSC GOI Railway Recruitment
UPSCUPSC Civil Service Exam IRMS Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा, भारतीय वन सेवा परीक्षा और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 22 फरवरी को खत्म हो रही है। जो भी स्नातक उम्मीदवार सिविल सेवा, वन सेवा और रेलवे प्रबंधन सेवा भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वे संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

02 फरवरी से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

पहले सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो फरवरी, 2022 से शुरू की गई थी। इसमें बाद में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) ग्रुप-ए भर्ती परीक्षा भी जोड़ दी गई।  इस संबंध में 17 फरवरी को संशोधित अधिसूचना जारी हुई थी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सिविल सेवा, वन सेवा और रेलवे प्रबंधन सेवा देश की सबसे महत्वपूर्ण एवं शीर्ष स्तरीय भर्ती परीक्षाओं में शामिल है। हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार इनके लिए अपना आवेदन करते हैं। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

  1. सिविल सेवा के लिए रिक्त पदों की संख्या- 861
  2. भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लिए रिक्त पद - 150
  3. भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए रिक्त पदों की संख्या- 161

 

UPSC CSE 2022 से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

  1. अधिसूचना जारी होने की तारीख- 02 फरवरी, 2022
  2. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 02 फरवरी, 2022
  3. संशोधित अधिसूचना जारी होने की तारीख- 17 फरवरी, 2022
  4. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 22 फरवरी, 2022
  5. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 05 जून, 2022
  6. मुख्य परीक्षा- सितंबर, 2022 में संभावित

 

विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

प्रशासनिक सेवा के लिए - उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो।
भारतीय वन सेवा के लिए - इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और प्राणीशास्त्र में से कम से कम एक विषय होना चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में डिग्री भी मान्य है।
 

UPSC Civil Service Exam Recruitment आवेदन शुल्क और आयु-सीमा

सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट का भी प्रावधान है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं,  एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
 

UPSC CSE Recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  4. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  5. अब यहां मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed