फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Calendar 2022 released, check the dates of exams, here is the direct link of calendar

यूपीएससी: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2022 का एग्जाम कैलेंडर, 5 जून को होगी सिविल सेवा परीक्षा

Sun, 15 Aug 2021 10:01 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 15 Aug 2021 10:01 AM IST
सार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा-I 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
UPSC Calendar 2022 released, check the dates of exams, here is the direct link of calendar
upsc - फोटो : file photo

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2022 के लिए वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि इसकी अधिसूचना जारी होने की तारीख 2 फरवरी, 2022 और अंतिम परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है। कैलेंडर के मुताबिक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा-I 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि एनडीए और एनए परीक्षा-II 4 सितंबर, 2022 को होगी।

विज्ञापन

आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 की तारीखों का भी किया एलान
कैलेंडर के अनुसार, इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 और संयुक्त भू वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 2022 20 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 की तारीखों की भी जानकारी दे दी है। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 27 फरवरी 2022 से शुरू होकर 8 मार्च 2022 तक यानी 10 दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन

एक ही दिन आयोजित होंगी ये दो बड़ी परीक्षाएं

अगले साल, यूपीएससी परीक्षा इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा से शुरू होगी और यूपीएससी आरटी / परीक्षा के लिए आरक्षित के साथ समाप्त होगी। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी कैलेंडर 2022 के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा और भू वैज्ञानिक परीक्षा दोनों एक ही दिन आयोजित होने वाली हैं।

यह है आधिकारिक अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक

विभिन्न यूपीएससी परीक्षाओं जैसे सीडीएस, एनडीए, आईईएस, सीआईएसएफ के लिए उपस्थित होने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर कर कैलेंडर देख सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed