फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   upsc and opsc exams state government launched coaching

फ्री या कम पैसों में ले सकते हैं UPSC की कोचिंग, ये राज्य दे रहा है मौका

Mon, 01 Jul 2019 03:33 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 01 Jul 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
upsc and opsc exams state government launched coaching

सिविल सर्विसेज में जाना उम्मीदवारों के लिए तो अहम होता ही है। लेकिन अब राज्य खुद भी इस ओर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। इसके लिए कोई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुफ्त कोचिंग करा रहा है तो कोई इसकी फीस में सब्सिडी दे रहा है। ऐसी ही एक पहल की है ओडिशा ने। यूपीएससी में ओडिशा के लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य ने सब्सिडी कोचिंग की व्यवस्था की है। इसके जारिए उम्मीदवारों का सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा और कम पैसों में परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थी UPSC और राज्य सिविल सेवा परीक्षा आसानी से पास कर सकें, इसके लिए उन्हें UPSC सिलेबस के अनुसार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम की तैयारी सब्सिडाइज्ड कोचिंग में कराई जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 90 के दशक तक सिविल सेवाओं में ओडिशा का अच्छा प्रतिनिधित्व था। लेकिन अब तेजी से बढ़ते इंजीनियरिंग, एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों ने लोगों की मानसिकता भी बदली है। अधिकांश छात्र अब नौकरी के पाठ्यक्रमों पर विचार करने लगे हैं। इस संबंध में ओडिशा सरकार के अतिरिक्त सचिव पार्थ सारथी मिश्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि इस समय नागरिक सेवाओं में राज्य से प्रतिनिधित्व घटकर सिर्फ 2% रह गया है।

विज्ञापन

सिविल सर्विसेज में रुचि रखने वाले छात्रों की मदद करने और उन्हें प्रेरित करने की जरूरत महसूस हो रही है। सब्सिडी से उन छात्र-छात्राओं को UPSC की क्लास करने में आसानी होगी जो पढ़ने में तो अच्छे हैं लेकिन अर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण तैयारी करने में असमर्थ होते हैं।

उच्च शिक्षा विभाग ने 2 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लोगों के लिए शुल्क माफ कर दिया गया है। जिन छात्रों के अभिवावकों की आय 2 लाख से अधिक है, उन्हें 82,600 की जगह सिर्फ 20,650 रुपये शुल्क देने होंगे। इस कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों का चयन राज्य लोक सेवा और यूपीएससी प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है। इस कोचिंग की कक्षाएं 24 जून, 2019 से शुरू की जा चुकी हैं। अभी इसमें कुल 100 विद्यार्थी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed