{"_id":"66c8302fdd7ff4edef057696","slug":"upsc-admit-card-2024-out-for-cds-ii-nda-nae-ii-download-link-here-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC Admit Card 2024: सीडीएस-II और एनडीए- II परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, 1 सितंबर को होगा एग्जाम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC Admit Card 2024: सीडीएस-II और एनडीए- II परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, 1 सितंबर को होगा एग्जाम
Fri, 23 Aug 2024 12:16 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:16 PM IST
सार
UPSC Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने 1 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा II और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (NDA/ AN) परीक्षा II के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in. से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।
विज्ञापन
परीक्षाएं 1 सितंबर, 2024 को आयोजित की जानी हैं। आयोग ने कुल 459 सीडीएस 2 रिक्तियां और 404 एनडीए/एनए 2 रिक्तियां अधिसूचित की हैं।
अधिसूचना में कहा गया "प्रवेशित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और वेबसाइट पर अपलोड होते ही उसका प्रिंटआउट ले लें। सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2024 के अंतिम परिणाम घोषित होने तक ई-प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखना होगा। आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।"
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. पर जाएं।
अब होमपेज पर, CDS II और NDA/ NA एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
- लिखित परीक्षा- इस चरण में दो पेपर होते हैं- गणित (300 अंक) और सामान्य योग्यता परीक्षण (600 अंक, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के बीच विभाजित)। लिखित परीक्षा की कुल अवधि 5 घंटे है।
- सेवा चयन बोर्ड (SSB)- लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके लिए भी 900 अंक निर्धारित हैं।
- दस्तावेज सत्यापन- इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा।
- चिकित्सा परीक्षा- अंतिम चरण में उम्मीदवारों की आवश्यक शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक संपूर्ण चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. पर जाएं।
अब होमपेज पर, CDS II और NDA/ NA एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।