फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPRVUNL JE Answer Key 2022 Released Know How to Download from uprvunl.org

UPRVUNL JE Answer Key: यूपीआरवीयूएनएल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी, 21 तक दें चुनौती

Thu, 19 May 2022 06:44 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 06:44 PM IST
सार

UPRVUNL JE Answer Key: अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीआरवीयूएनएल (UPRVUNL) ने प्रश्न पत्र के सभी चार सेटों - ए, बी, सी तथा डी की आंसर की जारी कर दी है। 

विज्ञापन
UPRVUNL JE Answer Key 2022 Released Know How to Download from uprvunl.org
Answer Key

विस्तार

UPRVUNL JE Answer Key 2022 Out: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने UPRVUNL द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियर परीक्षा में भाग लिया था वे सभी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट - uprvunl.org पर जाकर अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीआरवीयूएनएल (UPRVUNL) ने प्रश्न पत्र के सभी चार सेटों - ए, बी, सी तथा डी की आंसर की जारी कर दी है। 

विज्ञापन

UPRVUNL JE Answer Key को 21 तक दे सकते हैं चुनौती

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा जारी उत्तर कुंजी को लेकर अगर किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति है तो वे उसे चुनौती दे सकते हैं। UPRVUNL JE Answer Key 2022 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए 21 मई को शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। इसके लिए छात्रों को पूर्व निर्धारित प्रारूप में संबंधित सही जवाब और उसके प्रमाणित साक्ष्यों को अपलोड करना होगा। वहीं, प्रति प्रश्न या आपत्ति के अनुसार चुनौती शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियों के निपटान के बाद जारी होगी अंतिम उत्तर कुंजी

अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आयोग, छात्रों द्वारा प्राप्त चुनौतियों का आकलन करेगा और तदानुसार UPRVUNL JE भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के तत्पश्चात आयोग द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा UPRVUNL JE की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

 

विज्ञापन

UPRVUNL JE Recruitment: 134 पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश राज्य के विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने यह भर्ती परीक्षा जूनियर इंजीनियर के 134 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा द्वारा जूनियर इंजीनियर के 82 पद, लैब असिस्टेंट के 17 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद और केमिस्ट (ग्रेड 2) के 14 पद भरे जानें हैं।
 

UPRVUNL JE Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

निम्नलिखित आसान चरणों द्वारा छात्र UPRVUNL JE Answer Key 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं -

  1. सर्वप्रथम उम्मीदवार UPRVUNL की अधिकारिक वेबसाइट - uprvunl.org पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध 'Careers- Recruitment Notices' टैब पर जाएं और आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपके सामने लॉग इन विंडो खुलेगी, जिसमें पूछे गए विवरणों को भरना होगा।
  4. विवरण दर्ज करने पर आपके सामने UPRVUNL JE Answer Key 2022 प्रदर्शित होगी।
  5. उत्तर कुंजी में उल्लेखित उत्तर से स्वंय द्वारा भरे गए उत्तरों का मिलान करें।
  6. उम्मीदवार उत्तर कुंजी को डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed