फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPRVUNL Admit Card 2022 for junior engineer and various posts released at uprvunl.org sarkari naukri

UPRVUNL Admit Card 2022: यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें  

Tue, 03 May 2022 02:07 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 03 May 2022 02:07 PM IST
सार

UPRVUNL Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित पररीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
UPRVUNL Admit Card 2022 for junior engineer and various posts released at uprvunl.org sarkari naukri
UPRVUNL Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPRVUNL Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको प्रवेश पत्र चेक करने और इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन

UPRVUNL Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित पररीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा से जुड़ा एक अहम दस्तावेज है और बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार हर हाल में इनका पालन करें। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामाग्री लेकर न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPRVUNL Admit Card 2022: इन पदों के लिए है परीक्षा
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी), सहायक लेखाकार, केमिस्ट ग्रेड-II और प्रयोगशाला सहायक  के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

UPRVUNL Admit Card 2022: कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Public Notice के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां आपको संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़ा लिंक प्राप्त होगा, इसपर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉ़गिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed